थलीसैंण में विकास पर्व: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, 100 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

FB_IMG_1772470820387-780x470
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

थलीसैंण 02 मार्च । थलीसैंण में आयोजित भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कर-कमलों से उप जिला चिकित्सालय सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत और लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर थलीसैंण और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे तीव्र और निरंतर विकास कार्यों पर अपना विश्वास व्यक्त किया और मंत्री जी के नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों से प्रभावित होकर 100 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्र को और भी कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलेंगी।
कार्यक्रम में “जय भाजपा, विजय भाजपा, 2027 में पुनः भाजपा” के नारों से वातावरण गूंज उठा

और यह आयोजन थलीसैंण के विकास इतिहास में एक यादगार क्षण के रूप में दर्ज हो गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish