मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

12
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी हौसला अफजाई की।

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रेखा आर्या ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके लिए एक “मामा” की तरह हैं, जबकि वह स्वयं उनकी “बुआ” के रूप में हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के जीवन को नई दिशा देने, उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजकीय शिशु सदन के सभी बच्चों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता, डीपीओ मीना बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं राजकीय शिशु सदन के बच्चे उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish