राज्यपाल ने मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

11
0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।

राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और समर्पण से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए देश का अग्रणी एवं श्रेष्ठ राज्य बने तथा प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयाँ प्राप्त हों।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान हो और वे इसी समर्पण एवं उत्साह के साथ उत्तराखंड की सेवा करते रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish