घनसाली में गदेरे के तेज बहाव में बहा सात वर्षीय बालक, नदी से बरामद हुआ शव
Raveena kumari September 16, 2026
Read Time:1 Minute, 2 Second
घनसाली। टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक आरव की जान चली गई। दोणी गांव के पास मंगलवार शाम खेलते समय आरव गदेरे के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था। घटना के बाद से ही थाना घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बालक की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने बालक का शव बरामद कर लिया। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और घटना से ग्रामीणों में भी गहरा शोक व्याप्त है।
