शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढली में देर रात गश्त के दौरान चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

49025d0c0afe6e8a016afaa9f56c651f (2)
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

शिमला: शिमला के पुलिस थाना ढली की टीम ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को शक के आधार पर दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इनकी कब्जे से तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 106.420 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान शिमला के मशोबरा निवासी पलविंदर सिंह उर्फ पाली (34) और मंडी के करसोग निवासी चेत राम (37) के रूप में हुई। इनके खिलाफ ढली थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इस बारे में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

शिमला के एसएसपी संजीव गांधी ने मंगलवार को बताया कि शिमला जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने साफ किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish