देहरादून में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 3,640 रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

4
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने महबूब कॉलोनी क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,640 रुपये की नकदी और सट्टा खिलाने में इस्तेमाल किया जा रहा सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महबूब कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने सट्टा लगाते हुए वाजिद (36) पुत्र स्व. नईम खान, निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, पटेलनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 635/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सट्टेबाजी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, सौरभ कुमार और संजीव कुमार शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish