मैनचेस्टर सिटी का बड़ा दांव: क्रिस्टल पैलेस के स्टार मार्क गुएही के साथ 2031 तक का करार

b3c4656b4019bbb99904de1894d9f718
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

नई दिल्ली: मैनचेस्टर सिटी ने अपनी डिफेंसिव समस्याओं के बीच क्रिस्टल पैलेस के स्टार डिफेंडर मार्क गुएही को साइन करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। क्लब ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि गुएही ने जून 2031 तक के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

25 वर्षीय इंग्लैंड के डिफेंडर मार्क गुएही सितंबर 2025 के ट्रांसफर डेडलाइन डे पर लिवरपूल के करीब पहुंच गए थे, लेकिन वह सौदा आखिरी समय पर टूट गया था। अब गुएही मैन सिटी की जर्सी में नजर आएंगे।

गुएही ने मई में खेले गए एफए कप फाइनल में क्रिस्टल पैलेस की कप्तानी करते हुए मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खिताबी जीत दिलाई थी। वह अब तक इंग्लैंड के लिए 26 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने हाल ही में डिफेंस में खिलाड़ियों की कमी को लेकर चिंता जताई थी। प्रीमियर लीग में आर्सेनल से सात अंक पीछे दूसरे स्थान पर चल रही सिटी के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

गुएही के साइन होने से पहले गार्डियोला ने कहा था,“जॉन (स्टोन्स) के बिना, रुबेन (डायस) के बिना और जोस्को (ग्वार्डियोल) के बिना हम मुश्किल स्थिति में हैं, और यह सिर्फ एक मैच की बात नहीं बल्कि लंबे समय की समस्या है। रुबेन जल्द लौटेंगे, लेकिन जोस्को नहीं। जॉन को लेकर हमें उम्मीद है।”

मार्क गुएही के आने से मैनचेस्टर सिटी की डिफेंस को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish