मौसम विभाग की 22 से 24 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

7
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

देहरादूनः आज यानी 21 फरवरी को उत्तराखंड का मौसम लगभग शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के सभी 13 जनपदों में बारिश-बर्फबारी की आशंका नहीं जताई गई है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 22 से 24 फरवरी तक देहरादून और नैनीताल सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है। जबकि पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे भारी है। प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। 22 फरवरी को इन पांच जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है। आने वाले दिनों की बात करें तो 22, 23, और 24 तारीख को देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में अगले 3-4 दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री नमी के कारण राज्य में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। जिससे हल्की ठंड का अहसास फिर से होगा। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का फिर से सहारा लेना पड़ सकता है। वहीं, 21 फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क है। पहाड़ों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish