भारत-बांग्लादेश बीच फिर से दिल्ली में शुरू हुई वीजा सेवा, तनाव के बीच बड़ी राहत
Raveena kumari February 21, 2026
Read Time:1 Minute, 8 Second
ढाका: भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नरमी की शुरुआत होती दिख रही है। बांग्लादेश हाई कमीशन ने शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। यह फैसला बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के पद संभालने के तीन दिन बाद आया है। दोनों देशों के बीच दिसंबर में तनाव बढऩे के बाद वीजा और काउंसलर सेवाएं रोक दी गई थीं।
अब इसे रिश्तों में सुधार की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सभी कैटेगरी की वीजा सेवाएं भारतीयों के लिए बहाल कर दी गई हैं। इससे एक दिन पहले भारत के एक वरिष्ठ काउंसलर अधिकारी ने भी कहा था कि नई दिल्ली जल्द ही बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाएं बहाल करेगी।
