रुद्रपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

10
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ को राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का प्रतीक बताया। पदयात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पदयात्रा में लोगों की व्यापक सहभागिता ने लोकतंत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और मतदाता सूची की शुचिता को लेकर जनभावनाओं को अभिव्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और देशहित से जुड़े विषयों पर जागरूकता आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार, देश में हो रहे विकास कार्यों और बदलते स्वरूप से कांग्रेस विचलित नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता की लालसा में पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी कर अराजकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर संवैधानिक व्यवस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जब भी जनादेश उनके राजनीतिक हितों के अनुरूप नहीं होता, तब वे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की मतदाता सूची की शुचिता और राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों के नाम पर बने कथित वोट बैंक के खिलाफ कार्रवाई से कांग्रेस और इंडी गठबंधन में बेचैनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए अवैध घुसपैठ पर प्रभावी कार्रवाई तथा मतदाता सूची को पारदर्शी एवं स्वच्छ बनाए रखना आवश्यक है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद अजय भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडेय, शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish