मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 4750 लाभार्थियों को ₹2.84 करोड़ से अधिक की सहायता राशि डीबीटी से हस्तांतरित

6
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज अपने कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत प्रदेश के 4750 लाभार्थियों को सितंबर एवं अक्टूबर 2026 माह की कुल ₹2 करोड़ 84 लाख 31 हजार की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान माता-पिता अथवा संरक्षक को खोने के कारण बेसहारा हुए बच्चों एवं किशोरों को प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिमाह ₹3,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस सहायता का उद्देश्य प्रभावित बच्चों की शिक्षा, पोषण, देखभाल और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने हमेशा इन बच्चों के प्रति परिवार के सदस्य की तरह जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें संतोष है कि योजना के लाभार्थियों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा, पोषण और बेहतर भविष्य के अवसरों से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार इन बच्चों के संरक्षण, देखभाल और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के सफल संचालन और लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीपीओ श्रीमती अंजना गुप्ता, डिप्टी सीपीओ श्री राजीव नयन तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish