सुपर-8 के पहले ही मैच में आज दिखेगा वर्ल्ड कप का असली रोमांच

5
0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second

कोलंबो: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के साथ ही शनिवार को टी-20 विश्व कप में सुपर आठ की जंग शुरू हो जाएगी। दोनों टीमों का लक्ष्य जीत के साथ अगले चरण की शुरुआत करने का होगा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों और पाकिस्तान के स्पिनरों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद होगी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में अभी तक शीर्ष स्तर का खेल नहीं दिखा सके हैं। सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट और फिन एलेन ही अब तक बल्ले से कमाल दिखा पाए हैं। इन दोनों ने मिलकर तीन अद्र्र्धशतक जड़े हैं। उसका मध्यक्रम इन दोनों का साथ नहीं दे पाया है। ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल जैसे बल्लेबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में पहली बार कोलंबो में खेलेगा जिससे यह और मुश्किल हो सकता है। इसके विपरीत पाकिस्तान ने शुरुआत ही यहां से की है और वह पहले प्रेमदासा में दो मैच खेल चुका है। पाकिस्तान के गेंदबाज, खासकर स्पिनर इस धीमी पिच पर असरदार होने के लिए लेंथ और रफ्तार जानते हैं।

जहां शॉट लगाने के लिए हिम्मत से ज्यादा समझदारी की जरूरत होती है। पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब, मोहम्मद नवाज और शादाब खान उसे बढ़त दिलाते हैं, लेकिन बल्लेबाजी उनके लिए भी चिंतित करने वाली है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान के बाद शादाब दूसरे नंबर पर हैं। पाक के बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड जैसी अनुभवी टीम के खिलाफ मिलकर बड़ा योगदान देना होगा। लेकिन पाकिस्तान प्रबंधन को बाबर आजम (चार मैचों में 66 रन) से ज्यादा चिंता किसी और बात की नहीं है टीम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को शामिल करने पर भी सोचेगी, जिन्हें नामीबिया के खिलाफ बाहर कर दिया गया था। अफरीदी ने दो मैच में तीन विकेट लिए हैं, जो धीमी पिच पर वैरिएशन इस्तेमाल करने में उनकी नाकामी का सबूत है।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, और जैकब डफी।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish