उत्तराखंड में खिली चटख धूप: शुक्रवार को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

6663c13f673b4-weather-update-082606133-16x9
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

देहरादून, 20 फ़रवरी। उत्तराखंड के सभी जनपदों में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

देहरादून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्यभर में पूरे दिन मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। कहीं भी भारी वर्षा या प्रतिकूल मौसम की संभावना नहीं है। राजधानी देहरादून में आसमान मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है और सूर्यास्त 6:08 बजे होगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रातः 8:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देहरादून का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। पंतनगर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, मुक्तेश्वर में 4.1 डिग्री व नई टिहरी में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वर्षा के संदर्भ में अधिकांश स्थानों पर स्थिति शुष्क रही। मुक्तेश्वर में 4.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि देहरादून और नई टिहरी में केवल ट्रेस वर्षा रिकॉर्ड की गई। पंतनगर में वर्षा शून्य रही। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है और आगामी दिनों में भी मौसम के सामान्य बने रहने के संकेत दिए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish