अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा: सल्ट में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

d 2
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

 अल्मोड़ा, 20 फ़रवरी । जनपद  के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को  डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के दौरान दो लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि पिकअप के अंदर फंसे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार की सुबह  डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन सामने से आ रही एक बस को पास देने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए देवायल सल्ट भेजा।

गंभीर रूप से पांच घायल लोगों में वाहन चालक साकम सिंह (35 वर्ष) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी केलाखेड़ा उधमसिंहनगर, सुभाष (19 वर्ष) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर और विजेंद्र शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सड़क की हालत सुधारने की मांग तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और घायलों को उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय भेजा गया है.।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish