27 फरवरी से शुरू होगा तीन दिवसीय ‘वसंतोत्सव’, राज्यपाल ने किया कर्टेन रेजर

a35ba43f729f0f52907d98be2107c676
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

देहरादून, 20 फरवरी । उत्तराखंड लोकभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की उपस्थिति में कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस माैके पर राज्यपाल सिंह ने कहा कि वसंतोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति, परंपरा और प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष अवसर है। यह स्वस्थ और सामाजिक जीवन, समरसता, आर्थिक उन्नति तथा नवजीवन का उद्घोष है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव जीवन भावना और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है तथा पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों को गति देने का माध्यम बनेगा। इससे स्थानीय उत्पादों और रोजगार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम में नवाचार का प्रयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फूल श्रद्धा, जीवन और प्रकृति का संदेश देते हैं और आंतरिक भावनाओं को जागृत करते हैं। वसंतोत्सव के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ेगी। इस दौरान 30 से अधिक विभाग शामिल हो रहे हैं। स्थानीय और उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषक क्षेत्र में कार्य करने के लिए तीन कृषकों को सम्मानित किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार वसंताेत्सव 27 फरवरी को आमजन के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक, 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक और 1 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। आयोजकों ने प्रदेशवासियों से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish