कटान के लिए ले जाए जा रहे तीन गौवंशीय पशु रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार

images - 2026-02-09T162343.585
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

हरिद्वार, 09 फ़रवरी । उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवनपुर पुलिस ने आज कटान के लिए क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे तीन गौवंशीय पशुओं को समय रहते बचा लिया। पुलिस ने इस दौरान एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम सिकरौड़ा में कुछ लोग गौवंशीय पशुओं को अवैध रूप से कटान के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिकरौड़ा में दबिश दी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन गौवंशीय पशुओं को कटान से पूर्व ही जीवित अवस्था में बरामद कर लिया गया। मौके से आज़म पुत्र सऊद, निवासी ग्राम सिकरौड़ा, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। वहीं, घटना स्थल से फरार हुए अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish