कोंकणा सेन शर्मा की थ्रिलर फिल्म ‘एक्यूज्ड’ 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

0c9b9f85d4c31e17095d3c947edd7ee3
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘एक्यूज्ड’ को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था और अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म में ‘लापता लेडीज’ से सुर्खियां बटोर चुकीं अभिनेत्री प्रतिभा रांटा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों का दमदार पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की जानकारी शेयर की। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने मिलकर लिखी है।

नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी फिल्म

थ्रिलर ड्रामा ‘एक्यूज्ड’ का प्रीमियर 27 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। पोस्टर के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, मीरा अपनी सपनों भरी जिंदगी जी रही है। क्या एक राज उसकी जिंदगी को बुरे सपने में बदल देगा? फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा डॉ. गीतिका की भूमिका निभा रही हैं, जबकि प्रतिभा रांटा मीरा के किरदार में दिखाई देंगी। कहानी एक ऐसे रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण जीवन को अचानक भयावह मोड़ पर ले जाता है।

टीजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का टीजर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सस्पेंस और इमोशनल टोन से भरपूर झलक ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। कोंकणा की गंभीर स्क्रीन प्रेज़ेंस और प्रतिभा की मासूमियत के पीछे छिपा तनाव फिल्म को एक मजबूत थ्रिलर के रूप में स्थापित करता दिख रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish