केंद्रीय बजट विकास, निवेश और आम जनता के हितों को मजबूती देगा : धामी
Raveena kumari January 31, 2026
Read Time:57 Second
देहरादून, 31 जनवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि रविवार को पेश होने वाला केंद्रीय बजट 2026 आम जनता के हितों को मजबूती देगा। देहरादून में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए धामी ने कहा कि हर बजट उम्मीदों से भरा होता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकास, निवेश और देश व राज्यों की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह बजट सभी के लिए हितकारी होगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, एक फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। इस बजट पर आम लोगों से लेकर बिजनेस जगत तक की निगाहें टिकी हैं।
