आपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने 11 कालनेमियों को दबोचा
हरिद्वार, 31 जनवरी। प्रदेश भर में चलाए जा रहे आपरेशन कालनेमि के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 11 कालनेमियों को गिरफ्तार किया है।
उललेखनीय है कि प्रदेश सरकार के द्वारा पूरे राज्य में आपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। इसी के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 ढोंगी बाबाओं को धर दबोचा।
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिवालिक नगर, गैस प्लान्ट आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले कुल 11 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया।
पकड़े गए आरोपितों के नाम पते शिवम नाथ पुत्र भोलानाथ उम्र 38 वर्ष, वंश नाथ पुत्र शिवम नाथ निवासीगण घोसीपुरा थाना पथरी, हरिद्वार उम्र 18 वर्ष, गुलमति पुत्र अशोक नाथ निवासी गेहसुपुरा थाना पथरी, हरिद्वार उम्र 20 वर्ष, जैनद्दीन पुत्र मेनुकूद्दीन ग्राम कलका सिया जिला बारबटा आसाम उम्र 26 वर्ष वर्तमान पता झौग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर, नूर मौहम्मद पुत्र नुरु निवासी अहबाब नगर कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार उम्र 52 वर्ष, भाषण अली पुत्र अब्दुल अली निवासी होरिसर थाना नेरुसर आसाम वर्तमान पता झौग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर उम्र 29 वर्ष, भावेश पुत्र माहाली निवासी महाशिया पुरा थाना केशिरी पश्चिम मेहदनीपुर कोलकता उम्र 33 वर्ष, हनीप पुत्र हसन अली निवासी किस्मत मैनबरी थाना कलका सिया आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल, हरिद्वार उम्र 41 वर्ष, शेरअली पुत्र आसनुद्दीन निवासी ग्राम सतला थान कलका सिया आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष, बोनी इसराईल पुत्र शोरब अली निवासी जुपीया मदरसा परा थाना मेरुरसर आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 54 वर्ष व अब्बूकलाम पुत्र किराऊमत अली निवासी खतरतरी थाना कलकासिया आसाम उम्र 40 वर्ष बताए गए हैं।
