नालागढ़ में कबड्डी का महासंग्राम: हिमाचल और हरियाणा समेत 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में

15
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

नालागढ़: नालागढ़ में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुकाबलों का रोमांच चरम पर रहा। तीसरे दिन के पहले मुकाबले में केरल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय समिति को 68-22 अंकों से पराजित किया। इसके बाद तमिलनाडु ने संतुलित रणनीति अपनाते हुए महाराष्ट्र को 33-22 से हराया। दिल्ली की टीम ने झारखंड पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 53-18 से जीत दर्ज की। वहीं, पंजाब और हिमाचल के बीच खेले गए मुकाबले में बेहतर तालमेल और तेज रेड के दम पर हिमाचल ने 51-37 से मुकाबला अपने नाम किया। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी रोमांचक माहौल में संपन्न हुए।

इन मुकाबलों में हरियाणा ने राजस्थान को 48-32, महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 39-22, दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 49-24 से पराजित किया। उत्तर प्रदेश ने बेहद कड़े मुकाबले में पंजाब को 37-35 से हराया, जबकि हिमाचल ने बिहार को 45-36 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को 33-31, छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को 49-21 तथा तमिलनाडु ने केरल को 43-14 अंकों से हराया। इन परिणामों के साथ हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु की टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish