कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा शुरू किया गया ‘अवनी एंपोरियम’ बना किन्नौर की शान, 4 शाखाओं से मिल रहीं सुविधाएं

863611402_1858214882279640_6686306887075865399_n
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

किन्नौर: जिला किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक वेशभूषा को सहेजने तथा स्थानीय लोगों तक पहुंचाने में ‘अवनी एंपोरियम’ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2022 में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री जगत सिंह नेगी द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद से यह प्रतिष्ठान संपूर्ण किन्नौर क्षेत्र में पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी का एक मुख्य केंद्र बन चुका है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम जनता को उचित एवं किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण पारंपरिक वस्त्र उपलब्ध कराना है। अवनी एंपोरियम के संचालक \विक्की नेगी, जो जिला किन्नौर के घरशू गांव के निवासी हैं, इस संस्थान के माध्यम से किन्नौरी संस्कृति के संरक्षण में अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

अवनी एंपोरियम में हर आयु वर्ग युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, नई दुल्हनों तथा नन्हे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की किन्नौरी पारंपरिक पोशाकें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और तीज-त्योहारों जैसे विशेष अवसरों के लिए यहां पारंपरिक टोपी, मफलर, दुल्हनों के लिए विशेष परिधान और बच्चों की पारंपरिक ड्रेसेज की विस्तृत रेंज मौजूद है। आम ग्राहकों के अलावा व्यापारियों और बड़े आयोजनों के लिए थोक में भी सामान खरीदने की पूरी सुविधा दी जा रही है।

किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों को खरीदारी में सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से अवनी एंपोरियम अपनी चार प्रमुख शाखाओं टापरी, रिकांगपिओ, स्पिलो और भावानगर के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहा है। इन शाखाओं के खुलने से स्थानीय लोगों को अपनी पारंपरिक वेशभूषा खरीदने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में भटकना नहीं पड़ता। परिधानों की उपलब्धता, थोक दर और अन्य जानकारी के लिए संस्थान के संपर्क नंबर 94180 50564 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish