हिप्र सरकार का बड़ा फैसला: करवा चौथ पर पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश

5625110-63
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

शिमला:हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने करवा चौथ के पर्व पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है।

इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि अब तक करवा चौथ पर केवल महिला कर्मचारियों को ही विशेष छुट्टी का लाभ मिलता था, लेकिन इस बार महिला कर्मचारियों के साथ-साथ पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी गई है।

-29 अक्टूबर को बंद रहेंगे दफ्तर और शिक्षण संस्थान

सरकार की इस घोषणा के बाद 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

-पति-पत्नी एक साथ मना सकेंगे त्योहार

अब तक पुरुषों को दफ्तर की भागदौड़ के कारण शाम को पूजा और अर्घ्य के समय घर पहुंचने की जल्दी रहती थी। सरकार के इस कदम के बाद अब पति-पत्नी दोनों पूरे दिन घर पर रहकर त्योहार की तैयारियों और पूजा-अर्चना में एक साथ शामिल हो सकेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish