शीत लहर के चलते देहरादून और नैनीताल में स्कूल 2 दिन के लिए बंद
Raveena kumari January 16, 2026
Read Time:37 Second
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से अहम खबर सामने आ रही है। जहां कक्षा 1 से पांचवी तक के स्कूलों में दो दिन के लिए छुट्टी घोषित की गई है। इसी के साथ ही नैनीताल में भी पांचवी तक के छात्र-छात्राओं को 16 और 17 जनवरी को छुट्टी दी गई है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। बता दें कि राज्य में कड़ाके की ठंड के कारण छोटे बच्चों को छुट्टियां की गई है।
