देहरादून की DIT यूनिवर्सिटी के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान

5
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक डी आई टी के छात्र ने आत्महत्या की है। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हान स्थित एक आवासीय परिसर में हुई है। जहां डीआईटी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने  फंदा लगाकर जान दी है। घटना बृहस्पतिवार की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा। आनन-फानन में छात्र को कोरोनेशन अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पारस मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वैली व्यू होम में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish