U-19 वर्ल्ड कप: अमेरिका के खिलाफ भारत की शानदार छह विकेट से जीत

4
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

बुलवायो: भारत ने अंडर-19 विश्व कप में गुरुवार को अमरीका को छह विकेट से हराया। गुरुवार को बुलावायो (जिम्बाब्वे) में अमरीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने बारिश के कारण संशोधित लक्ष्य को 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने चार विकेट खोकर 99 रन बनाए। भारत की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने 41 गेंदों पर नाबाद 42 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

कनिष्क चौहान 10 रन पर नाबाद रहे। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हेनिल पटेल ने 5 विकेट (5/16) चटकाए, जो टूर्नामेंट का पहला फाइव-विकेट हॉल था। वैभव सूर्यवंशी, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल और आरएस अंब्रिश ने भी विकेट चटकाए। अमरीका के लिए नितीश सुदिनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish