वीर बाल दिवस: हिमाचल के भावनगर में साहिबजादों के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यक्रम

12
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

रिकांगपिओ: चारों साहिबजादों के सम्मान में जिला स्तरीय साहिबजादे वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला किन्नौर के भावानगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सूरत नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सूरत नेगी ने राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले दशमेश पिता गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों को वीर बाल दिवस के अवसर पर शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान अदम्य साहस, शौर्य और त्याग की वह अमर गाथा है, जो युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और कर्तव्यपरायण जीवन के लिए समाज को प्रेरणा देती रहेगी।

सूरत नेगी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि बलिदान की पराकाष्ठा के समय आयु कोई मायने नहीं रखती। अल्पायु में भी साहिबजादों ने अत्याचार के सामने न झुकते हुए सत्य और धर्म की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का उत्सर्ग किया, जो मानव इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान यह संदेश देता है कि धर्म की रक्षा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठ जीवन से होती है। उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढिय़ों को राष्ट्र के प्रति समर्पणए संस्कृति के प्रति आस्था और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने साहिबजादों के जीवन और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष परविंदर नेगी, महामंत्री सुभाष छोरग्या व आनंद नेगी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish