हिमाचलः किन्नौर शिक्षक संघ ने उपनिदेशक को सौंपा 16 सूत्री मांग पत्र

2
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

रिकांगपिओ: जिला किन्नौर सीएंडवी अध्यापक संघ के अध्यक्ष संदीप नेगी की अध्यक्षता में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपनिदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक अरुण गौतम से भेंट कर 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर संघ की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से सीएंड वी अध्यापकों की शीघ्र पदोन्नति तीन वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण कर चुके अध्यापकों का कंफर्मेशन पुष्टिकरण, वरिष्ठता सूची का प्रतिवर्ष नवीनीकरण एसएमसी अध्यापकों के लिए स्थाई नीति बनाकर शीघ्र नियमितीकरण राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में डीएम व पीईटी अध्यापकों के पदों का बिना शर्त सृजन, एमडीएम वर्कर्स को पूरे 12 माह वेतन देने का प्रावधान, विद्यालयों में एमडीएम का भार सभी अध्यापकों में समान रूप से बांटने, बीएड धारक कला अध्यापकों को टीजीटी के समकक्ष लाभ देने, पीटी, एसएमसी मामलों के शीघ्र निपटारे सहित अन्य मांगें शामिल रहीं।

इस दौरान उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने संघ की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जो मामले उनके कार्यालय स्तर पर सुलझा, जा सकते हैं, उन्हें शीघ्र निपटाया जाएगा, जबकि शेष उचित मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा। जल्द ही किया जाएगा समाधान। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप कायथयान महासचिव मान सिंह, कोषाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष रूप सिंह नेगी प्रदेश प्रतिनिधि संदीप नेगी महिला विंग अध्यक्षा लोबजंग डोलमा कल्पा ब्लॉक सचिव अनिता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish