हिमाचल: किन्नौर से गूंजी नशामुक्त की हुंकार, मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिखाई वॉकथॉन को हरी झंडी

1
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

रिकांगपिओ: चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत किन्नौर जिला में आईटीबीपी ग्राउंड रिकांगपिओ से पंजाब नेशनल बैंक तक एंटी चिट्टा वॉकथॉन को मंत्री जगत सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन में लगभग ढाई हजार लोगों ने भाग लिया जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों. कार्यालयों व आम जनता शामिल रही। मंत्री ने सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ दिलाई और अपने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश से चिट्टा जैसे घातक नशे को साफ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रकार के आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि प्रदेश के युवा सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ें और एक सशक्त समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना सतत् योगदान दे सकें।

मंत्री ने बताया कि चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को सफल बनाने के लिए तस्करों की सूचना देने वालों को प्रदेश सरकार ईनाम प्रदान करेगी। सूचना 112 नंबर पर कॉल कर दी जा सकती है। मंत्री ने इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला पांगी के छात्र-छात्राओं को चिट्टा मुक्त हिमाचल पर शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने पर 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने एंटी चिट्टा हस्ताक्षर अभियान शुभारंभ किया और सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर खींचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उपायुक्त किन्नौर डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने मंत्री का आभार जताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish