हिमाचलः किन्नौर के सांगला में दर्दनाक हादसा, वाहन खाई में गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

0 0
Read Time:1 Minute, 9 Second

रिकांगपिओ: जिला किन्नौर के सांगला क्षेत्र में रविवार को एक दुखद सडक़ हादसा सामने आया। पलिंगचे के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में घायल धनवती (42) पत्नी अजित सिंह, निवासी शोंग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में कांता, आरक्षी मोहन सिंह और मुख्य आरक्षी जीवन सिंह घायल हो गए।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को 25,000 और घायलों के परिवारों को 5,000-5,000 की फौरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish