नितिन नबीन के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर महेंद्र भट्ट ने दी बधाई

IMG_20251214_183813
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

देहरादून:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बिहार की पावन धरती से आने वाले युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में भट्ट ने कहा कि संगठन के प्रति नितिन नबीन की निष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और दूरदर्शी सोच निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन भाजपा को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करते हुए जनविश्वास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही महेंद्र भट्ट ने पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाएगी।

अपने संदेश में भट्ट ने पंकज चौधरी के व्यक्तित्व और संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि वे एक अनुशासित, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से पार्टी की सेवा करते रहे हैं। सात बार सांसद रह चुके चौधरी एक ज़मीनी नेता हैं और उनके पास समृद्ध राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, अनुभव और कार्यकुशलता से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish