मौसम विभाग की भविष्यवाणी: उत्तराखंड में रिकॉर्डतोड़ ठंड और भारी बर्फबारी के आसार

1
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second


देहरादूनः 
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। राज्य में बढ़ती सर्दी और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार राज्य में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पहाड़ी इलाकों में कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी कुहासा छाने की आशंका हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ला नीना और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस बार दिसंबर और जनवरी में ठंड रिकॉर्ड तोड़ पड़ सकती है। उत्तराखंड में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए लोग जैकेट या शॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का अधिक असर महसूस हो रहा है।

राज्य में नवंबर महीने में सूखी ठंड से लोगों को सेहत संबंधी अधिक परेशानी झेलनी पड़ी है। चिकित्सकों ने सूखी ठंड के कारण बढ़ रहे जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को सचेत किया है। उत्तराखंड की सर्दियां अपने चरम पर हैं। जहां एक ओर बर्फ से ढकी प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। वहीं, लोगों के लिए यह समय कठिन चुनौतियां लेकर आता है।

देहरादून में आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 9°C रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.6°C और न्यूनतम 8.7°C दर्ज किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish