भारत-अमरीका के बीच आठ हजार करोड़ रक्षा समझौते पर मुहर

16
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

नई दिल्ली: भारत और अमरीका के बीच रक्षा सहयोग को और अधिक प्रगाढ बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के एमएच 60 रोमियो बहु-उद्देश्यीय हेलिकॉप्टरों के रखरखाव के लिए 7995 करोड़ रुपए के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता पत्र पर अमरीका के सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को हस्ताक्षर किए गए। रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पांच वर्ष के लिए हुए इस समझौते में कलपुर्जे, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और आवश्यक घटकों की मरम्मत एवं आपूर्ति शामिल है।

इसके अलावा भारत में ‘इंटरमीडिएट’ स्तर की मरम्मत और आवधिक रखरखाव निरीक्षण सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इन घरेलू सुविधाओं से न केवल भारत की क्षमता-वृद्धि होगी, बल्कि अमरीका से आपूर्ति पर निर्भरता में कमी आएगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप मानी जा रही है और इसमें देश की छोटे और मझौले उद्योगों को भी नए अवसर मिलेंगे। इस समझौते को भारत-अमरीका रक्षा साझेदारी में एक और महत्त्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है जो हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को भी मजबूती प्रदान करेगा। बता दें कि एमएच 60 आर हेलिकॉप्टर्स एक मल्टी मिशन हेलिकॉप्टर है। नौसैन्य तौर पर इसे सबसे आधुनिक हेलीकॉप्टर्स में शुमार किया जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish