तेंदुए के हमले में 25 वर्षीय युवती लहूलुहान, लोगों में दहशत का माहौल

5
0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी तहसील के डोभा गांव में मंगलवार को तेंदुए ने एक 25 वर्षीय युवती पर झपट्टा मार कर उसे घायल कर दिया। युवती ने तेंदुए पर दराती से हमला कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गई।

दरअसल, महिला मंगलवार शाम घास लेने के लिए जंगल गई हुई थीं। इस घटना ने आस पास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना के बाद युवती को तत्काल एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। युवती को तेंदुए के नाखून से खरोंच आई है। वहीं, ऐसी घटना क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे और किसी भी बड़ी अनहोनी की आशंकाओं को बढ़ा रहीं हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ गढ़वाल ने पिंजरा लगाने के निर्देश दिए है। क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात्रि गश्त टीम को भी तैनात किया गया है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish