इतिहास रचा गया! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान, बनीं तीसरी राष्ट्रपति

4
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

अंबाला: तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां वायु सेना के अंबाला स्टेशन से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं । राष्ट्रपति ने सात अप्रैल 2023 को वायु सेना के तेजपुर स्टेशन से सुखोई विमान में उड़ान भरी थी। इस तरह दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली वह पहली महिला राष्ट्रपति हैं। लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली राष्ट्रपति मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम भी सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुके हैं। इसे नारी सशक्तिकरण के बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने उड़ान भरने से पहले वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने वायु सेना के पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वायु सेना प्रमुख ने उनका स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति को विमान में उड़ान भरने से पहले विमान और उडान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी और उनका व्यापक मेडिकल चेकअप किया गया। राष्ट्रपति का अंबाला वायु सेना से राफेल में उड़ान भरने का एक महत्व यह भी है कि फ्रांस से खरीदे गये इस विमान को पहले स्क्वाड्रन के माध्यम से इसी हवाई अड्डे पर वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish