इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को मिला ‘नाइटहुड’ का सम्मान

3
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन को ‘सर’ की उपाधि मिली दी गई है। ब्रिटिश शाही परिवार में प्रिंसेस ऐन ने विंडसर कैसल में रखे गए एक कार्यक्रम में जेम्स एंडरसन को नाइटहुड की उपाधि दी। इस सम्मान के लिए एंडरसन का नाम इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अप्रैल 2024 में ही शामिल कर दिया था। एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 21 साल क्रिकेट खेला है। वे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ब्रिटिश प्लेयर हैं। इस शानदार क्रिकेटिंग करियर के लिए जेम्स एंडरसन को सर की उपाधि दी गई है।

जेम्स एंडरसन से पहले इंग्लैंड के 14 क्रिकेट खिलाड़ियों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है. सर की उपाधि पाने वाले जेम्स एंडरसन क्रिकेट 15वें खिलाड़ी बन गए हैं। एंडरसन से पहले 2019 में एंड्रयू स्ट्रॉस को ये सम्मान मिला था। इंग्लैंड के महान क्रिकेटर एलिस्टर कुक को भी सर की उपाधि मिल चुकी है। एंडरसन ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वे अब काउंटी लंकाशायर के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish