हिमाचलः मंडी में फोरलेन निर्माण से ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत: घरों और खेतों को खतरा, लिंक रोड भी बंद

3
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

मंडी: पठानकोट-मंडी फोरलेन के गलत निर्माण से घरों और जमीनों को खतरा पैदा हो गया है। हाईवे निर्माण के चलते गांवों की तरफ जाने वाले लिंक रोड भी बंद कर दिए हैं। घरों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। पठानकोट-मंडी फोरलेन के तहत पधर से लेकर मंडी तक बनाई जा रही सडक़ के सही काम न होने की शिकायत को लेकर आज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा की अध्यक्षता में मिला।

ग्रामीणों ने डीसी मंडी को बताया कि पद्धर से लेकर मंडी तक हाई-वे का जो निर्माण हो रहा है उसमें बहुत सी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। बहुत से ऐसे कलवर्ट बनाए गए हैं जिनकी वजह से घरों और खेतों को खतरा पैदा हो गया है। हाई-वे निर्माण के चलते बहुत से लिंक रोड़ भी बंद कर दिए गए हैं जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने डीसी मंडी से इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा ने बताया कि डीसी मंडी ने उन्हें इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और साथ ही अधिकारियों सहित मौके पर आकर सारी स्थिति का जायजा लेने का भरोसा भी दिलाया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish