उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य, पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार

3
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के आठ नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 11 और 12 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 13 और 14 नवंबर को पांच पर्वतीय जिलों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की आठ नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, एक अप्रैल 2026 से अबतक प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के कारण  92  लोगों की मौत हुई  है, जबकि 19 लोग लापता हैं। इस अवधि में  5064  मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं,  एक जनवरी  2026 से अबतक सड़क दुर्घटनाओं में  319  लोगों की मौत और  1211  लोग घायल हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पांच सड़कें बंद हैं। इनमें पिथौरागढ़ जिले की चार और रुद्रप्रयाग जिले की एक सड़क शामिल है। मौसम विभाग ने आठ से 12 नवंबर तक किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish