हिमाचलः किन्नौर में राजस्व मंत्री की समीक्षा बैठक: विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

2
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

रिकांगपिओ: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सेब सीजन को लेकर जिला के मुख्य मार्गों व संपर्क मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता से करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विकासात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले ठेकदारों पर सख्त कार्यवाही की जाए। जनजातीय विकास मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तीन किलोमीटर लंबे वैकल्पिक निगुलसरी संपर्क मार्ग को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और सापनी कंडा संपर्क मार्ग के कार्य को भी समय पर पूर्ण करने को कहा।

उन्होंने जिला के कल्पा, सांगला व रिब्बा में निर्माणाधीन मल निकासी योजनाओं के कार्य में तेजी लाने और कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। मंत्री ने मनरेगा-2005 के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत मनरेगा के कार्यों के लिए प्रदान धनराशि के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत प्रत्येक कामगार को प्रति वर्ष 120 दिन कार्य प्रदान करने का प्रावधान है अन्यथा 120 दिनों की एक चौथाई राशि सीधा कामगारों के बैंक खाते में प्रदान करनी होगी। बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त डाक्टर ओम प्रकाश यादव ने किया।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कल्पा मंडल दिनेश सेन, अधिशासी अभियंता भावानगर आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish