मुख्यमंत्री धामी ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की दी बधाई

2
0 0
Read Time:1 Minute, 6 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने शुभकामना संदेश में आडवाणी को भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष और करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान, वैचारिक प्रतिबद्धता और दशकों तक निष्ठापूर्ण सार्वजनिक जीवन के प्रति समर्पण सदैव सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रभु बदरी विशाल से लालकृष्ण आडवाणी के सुखद, स्वस्थ, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish