अवैध खनन में लिप्त आठ स्टोन क्रशर सीज

d-3-1-780x470
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

हरिद्वार: लक्सर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी ने राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम को छापेमारी के निर्देश दिए। देर रात लक्सर तहसील क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन एवं भंडारण में संलिप्त 8 स्टोन क्रशर सीज किए गए हैं। जिनमें किसान स्टोन क्रशर (महतोली), गणपति स्टोन क्रशर (झींवरहेड़ी), वानिया स्टोन क्रशर (महतोली), तुलसी स्टोन क्रशर (मुजफ्फरपुर गुजरा), सूर्या स्टोन क्रशर (मुजफ्फरपुर गुजरा), दून स्टोन क्रशर (महतोली), शुभ स्टोन क्रशर (मुजफ्फरपुर गुजरा) और नेशनल एसोसिएट (मुजफ्फरपुर गुजरा) शामिल हैं।

प्रशासन ने इनके ई-रवन्ना पोर्टल को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है, जिससे खनिज परिवहन की ऑनलाइन अनुमति रद्द हो गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध खनन और भंडारण करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को राजस्व की क्षति पहुंचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके निर्देश पर पूरे जनपद में अभी तक 12 स्टोन क्रशर बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क पर दौड़ रहे अवैध खनन के वाहनों को भी सीज किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish