हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट का समापन, हरिद्वार ने पिथौरागढ़ की टीम को हराया

0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

हल्द्वानी: विश्व ओलंपिक दिवस यानी 23 जून से नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन के दौरान हरिद्वार और पिथौरागढ़ की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता में 10 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट के समापन के मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की। जहां रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं फाइनल मुकाबले में हरिद्वार की टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि पिथौरागढ़ की टीम ने सिल्वर मेडल जीता. वहीं ब्रॉन्ज मेडल पर टनकपुर की टीम ने कब्जा किया।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल के प्रति गंभीर है और खेल विभाग द्वारा जो भी अवस्थापना की गई है, वह खिलाड़ियों के प्रयोग में आ रहा है। जिसका नतीजा है कि अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिता कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड को ‘खेल प्रदेश’ बनाने के दृष्टि से काम कर रही है, जिससे कि उत्तराखंड के खिलाड़ी देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया है, जिसके चलते अब खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड की पहचान हो रही है।

उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास खेल यूनिवर्सिटी के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है और उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में पहली खेल यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2036 में होने जा रहे ओलंपिक खेल को लेकर खिलाड़ियों को अभी से तलाशने का काम किया जा रहा है। जिससे कि उत्तराखंड से अधिक से अधिक खिलाड़ी ओलंपिक खेल में भाग लेने जा सके। उन्होंने कहा कि गोलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 18 लाख की लागत से बने हॉकी ग्राउंड का जल्द शुभारंभ किया जाएगा, जिससे कि उत्तराखंड के हॉकी खेलने वाले खिलाड़ी इस मैदान में हॉकी का बेहतर प्रशिक्षण ले सकेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish