हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में आज भीषण बारिश की संभावना

1200-675-24430589-thumbnail-16x9-weather
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

शिमला: इस साल हिमाचल प्रदेश में मानसून ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है और अब यह पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में 27 जून तक मानसून का असर काफी तेज रहने वाला है। इसे देखते हुए हर जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। मौसम विभाग ने 28 जून तक प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना जताई है। खास तौर पर 26 और 27 जून को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 25 और 27 जून को कुछ छिटपुट जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है उनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 25 जून को हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश होगी। चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है। वहीं, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे ऊंचे इलाकों में आज हल्की या छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish