कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में 484 नए एक्टिव केस दर्ज

8
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

नई दिल्लीः भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में देशभर में 484 नए एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 4,302 से बढ़कर 4,866 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि संक्रमण से 3955 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 105 नए कोविड मामले सामने आए हैं, जिससे कुल एक्टिव केस की संख्या 562 हो गई है। दिल्ली में अब तक कोविड से दो मौतें दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें एक 5 महीने का बच्चा और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।

बीते 24 घंटे में देश में कोविड से 7 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र: 3 मौतें (76 वर्षीय पुरुष, 79 वर्षीय महिला, एक अन्य केस)
दिल्ली: 2 मौतें
कर्नाटक: 2 मौतें (65 और 42 वर्षीय पुरुष)

राज्यवार एक्टिव केस
राज्य एक्टिव          केस
केरल           1,487
दिल्ली           562
पश्चिम बंगाल   538
गुजरात           508
कर्नाटक           436
उत्तर प्रदेश   198
(अन्य राज्यों में केस संख्या कम है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है)

फिर लौटे पुराने नियम: मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील
कोविड के मामलों में उछाल के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को फिर से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है और जरूरी संसाधनों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish