विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

2
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग की गाइडलाइन और इलेक्शन प्लानर के अनुसार चुनाव तैयारियां चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने जिलाधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर भवन की स्थिति के साथ ही बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपदों को स्वीप (SVEEP) प्लान तैयार करने को कहा।

सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि आगामी माह आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्तराखंड का भ्रमण किया जा सकता है। इस दौरान सभी जिलाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीईओ ने सभी जनपदों में चल रहे एसआईआर (SIR) अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish