किन्नौर के छितकुल में 5.62 करोड़ की विकास योजनाओं की आधारशिला, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति

8
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

रिकांगपिओ। राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को किन्नौर के दूरदराज गांव छितकुल में 5.62 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने वन विभाग की ओर से 3.50 करोड़ रुपये की लागत से एक हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले ईको पार्क तथा रिमसरंग से रानी कंडा तक 2.12 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य के तहत प्रवेश द्वार और टिकट स्थल पर हिम तेंदुए की आकृति, प्राकृतिक झील का सौंदर्यीकरण, रिटेनिंग वॉल, मुजलंग से भुजलंग धार तक पैदल मार्ग, भुजलंग टॉप पर दृश्यावलोकन स्थल, पार्किंग, ईको शौचालय, सेल्फी स्थल, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, विश्राम स्थल और गजीबो सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रानी कंडा पुल से गिरे तक पैदल मार्ग भी बनाया जाएगा।

मंत्री ने करीब 14.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भेड़ डिपिंग टैंक और भेड़ ऊन कतराई भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि छितकुल में ईको पार्क बनने से पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से क्षेत्र का प्राकृतिक आकर्षण बढ़ेगा और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि छितकुल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए भविष्य में राफ्टिंग शुरू की जाएगी और उच्च स्तरीय राफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish