हिमाचलः किन्नौर के कश्मीर (कोठी) गांव में बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन, वासु भूषण नेगी बने प्रधान

5
0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second

किन्नौर। किन्नौर के कश्मीर (कोठी) गांव में बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रभारी रंजीत नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, सैराग जोन अध्यक्ष जय कृष्ण सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से बूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया। वासु भूषण नेगी को बूथ कांग्रेस कमेटी का प्रधान चुना गया। वहीं संदीप कुमार नेगी और ईश्वर सिंह नेगी को उपप्रधान, भारद्वाज नेगी को महासचिव, अविनाश नेगी को सचिव तथा राहुल नेगी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish