धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ में टूटा वैली ब्रिज, सीमांत क्षेत्र की आवाजाही ठप

4
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

पिथौरागढ़। धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ के पास पहाड़ी से गिरे मलबे और भारी बोल्डरों की चपेट में आने से वैली ब्रिज टूट गया। पुल टूटने के बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे दारमा, व्यास और चौदास घाटी के साथ ही आसपास के गांवों का धारचूला तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से वैली ब्रिज इसकी चपेट में आ गया।

मलबे और बोल्डरों के भारी दबाव के कारण पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। पुल टूटने के बाद दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। मार्ग बंद होने का सबसे अधिक असर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों पर पड़ा है। दारमा, व्यास और चौदास घाटी के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं जरूरी सामान और अन्य आवश्यक सेवाओं की आवाजाही भी प्रभावित होने की आशंका है। इसी मार्ग से पूजा-पाठ के लिए कुटी और गुंजीजा रहे श्रद्धालु भी रास्ते में फंस गए हैं। मार्ग बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित हुई है और उन्हें पुल खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। वैली ब्रिज टूटने से सीमांत क्षेत्र में तैनात सेना और सुरक्षा बलों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में सड़क संपर्क बाधित होने से प्रशासन के सामने जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की चुनौती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज की जल्द मरम्मत कराने तथा आवाजाही सुचारु करने की मांग की है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने की घटनाओं ने सीमांत क्षेत्र में लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वैली ब्रिज टूटने के बाद दारमा, व्यास और चौदास घाटी फिलहाल धारचूला मुख्यालय से कट गई हैं। अब लोगों को मार्ग की बहाली और सुरक्षित आवाजाही शुरू होने का इंतजार है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish