लोक भवन में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव, दीपिका राणा बनीं तीज क्वीन

8
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

देहरादून। हरियाली तीज भारतीय संस्कृति में प्रकृति, सौंदर्य, आस्था और नारी शक्ति के उत्सव का पर्व है। सावन की हरियाली और उल्लास के बीच मनाए जाने वाले इस पर्व की जीवंत छटा शुक्रवार को लोक भवन में भी देखने को मिली। लोक भवन में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं तथा उनके जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने तीज पर्व की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, नारी शक्ति की आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, सहभागिता और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें सावन और तीज के उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर तीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती दीपिका राणा ने ‘तीज क्वीन’ का खिताब प्राप्त किया। श्रीमती सपना चौधरी ने द्वितीय तथा श्रीमती मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों, नृत्य और उत्सवी गतिविधियों के माध्यम से हरियाली तीज की सांस्कृतिक गरिमा और उल्लास को जीवंत किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish