टीएचडीसी टनल हादसा: मंत्री मदन कौशिक ने की राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा

9
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल में हुई घटना के उपरांत संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टनल के भीतर लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान, घायलों के उपचार तथा घटनास्थल पर संचालित अन्य राहत कार्यों की जानकारी ली।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन प्रकाश चंद्र तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री ने मृतकों के शवों को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर चुके हैं तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना है।

इस दौरान मंत्री ने आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते हुए संभावित मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न नदियों के जलस्तर की भी जानकारी ली और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish