राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में किया पौधरोपण

6
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को लोक भवन में गौरव भारती शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया। संस्था द्वारा वर्ष 2011 से अब तक 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य पूरा करने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राज्यपाल ने संस्था की इस उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में 1.25 लाख पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

गौरव भारती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष एस.पी. सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से लगाए गए पौधे केवल संस्थान परिसर तक सीमित नहीं हैं। दून घाटी के गांवों, बस्तियों, विद्यालयों, सड़कों के किनारे, मंदिरों और घरों के आंगनों में भी पौधरोपण किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से टेबेबुइया को देहरादून का ‘स्मृति वृक्ष’ घोषित करने तथा स्मृति पौधरोपण के लिए इसे निर्धारित प्रजाति के रूप में अपनाने का सुझाव भी दिया गया।

इस अवसर पर गौरव भारती शिक्षा संस्थान के चेयरमैन एस.पी. सिंह, एस.बी.एस. यूनिवर्सिटी के मैनेजर जोरावर सिंह, शिक्षक एवं रंगमंच कलाकार आलोक उल्फत, पूर्व हॉकी कोच एवं पर्यावरणविद् पी.के. मेहरिशी तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट जसविंदर सिंह सूडान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish